Home » Crime » संशोधित…….. हेमताबाद दुष्कर्म मामला : राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाये गये दो आरोपितों को 14 दिनों की जेल हिरासत

संशोधित……..  हेमताबाद दुष्कर्म मामला : राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाये गये दो आरोपितों को 14 दिनों की जेल हिरासत

संशोधित........  हेमताबाद दुष्कर्म मामला : राजस्थान से ट्रांजिट रिमांड पर लाये गये दो आरोपितों को 14 दिनों की जेल हिरासत

हेडिंग और इंट्रो में संशोधन के साथ पुन जारी ….

रायगंज, 3 जनवरी (हि.स.)। 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर एक परित्यक्त घर में उसके साथ बलात्कार किये जाने के मामले में राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को हेमताबाद थाने की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई और गुरुवार को रायगंज जिला न्यायालय के सेशन जज कोर्ट में पेश किया। जज ने दोनों को 14 दिन जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अंसारुल हक (19) और जहीरुल इस्लाम (21) हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की POCSO धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग अपहरण मामले में नाबालिग की मां ने 24 दिसंबर को हेमताबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। घटना में कुल 11 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से मुख्य आरोपित फरार चल रहा था। जिसके बाद इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर हेमताबाद थाने लाया गया। बदमाशों ने नाबालिग को एक परित्यक्त घर में लेजाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। बाद में उसे छोड़कर भाग गये। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसे रायगंज के कर्णजोरा में बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। बाद में जिला और पुलिस प्रशासन ने पीड़िता को सीएनसीपी होम में रखने की व्यवस्था की।

Hindusthan Samachar / Santosh Madhup

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post