Exit Poll Results Delhi: Chanakya Strategies Poll
According to Chanakya Strategies Poll, this time BJP is seen getting 39-44 seats, AAP is getting 28-28 seats and Congress is getting 2-3 seats.
06:41 PM, 05-Feb-2025
Exit Poll Delhi: पीपल्स पल्स पोल
पीपल्स पल्स पोल के अनुसार इस बार भाजपा को 51-60, आप को 10-19 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
06:40 PM, 05-Feb-2025
Exit Poll Delhi: पीपल्स इनसाइट पोल
पीपल्स इनसाइट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को 40-44 आप को 25-29 और कांग्रेस 0-1 सीट पर बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।
06:35 PM, 05-Feb-2025
Exit Poll Delhi: मैट्रिज एग्जिट पोल
मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। एजेंसी ने आप को 32 से 37, भाजपा को 35 से 40 और कांग्रेस को 0-1 सीट दी है।
06:29 PM, 05-Feb-2025
Delhi Exit Poll: ‘अभी बढ़ेगा वोटिंग का आंकड़ा’
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव पर कहा कि मैं अपनी पूरी लोक सभा में गया हूं। अनेक स्थानों पर लंबी लाइने लगी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम दिल्ली में 60% वोटिंग का आंकड़ा जरूर पार करेंगे।
06:18 PM, 05-Feb-2025
Delhi Exit Poll Results: पिछली बार से कम हुआ मतदान
दिल्ली विधानसभा को लेकर मतदान समाप्त हो चुका। अब भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक मतदान के औपचारिक समापन समय के बाद कतार में खड़े सभी मतदाताओं को ही वोट डालने की अनुमति होगी। शाम पांच बजे तक 57.70 फीसद मतदान हुआ है। बीते 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसद मतदान हुआ था।
05:56 PM, 05-Feb-2025
Exit Poll Results Delhi: 699 उम्मीदवारों में 96 महिलाएं
मतदान खत्म होते ही 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इन उम्मीदवारों में 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा है। इसी तरह सबसे कम उम्मीदवार कस्तूरबा नगर और पटेल नगर सीट पर हैं। इन दोनों सीटों पर 5-5 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
05:49 PM, 05-Feb-2025
कब हुई कितनी फीसदी वोटिंग
समय | प्रतिशत |
सुबह 9 बजे तक | 8.10 % |
दोपहर 11 बजे तक | 19.95 % |
दोपहर 1 बजे तक | 33.3 % |
दोपहर 3 बजे तक | 46.55 % |
शाम 5 बजे तक | 57.70 % |
04:46 PM, 05-Feb-2025
यहां देख सकेंगे एग्जिट पोल
5 फरवरी को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।
दिल्ली में किस पार्टी कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोग मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा फिर जाताएंगे या सत्ता परिवर्तन हो सकता है? एग्जिट पोल के रुझान आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।
04:40 PM, 05-Feb-2025
एग्जिट पोल कौन जारी करता है?
सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराते हैं। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।